1 Best Essay on Importance of Sports | खेल का महत्त्व पर निबंध

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Importance of Sports | खेलों का महत्त्व पर निबंध पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


खेल का महत्त्व पर निबंध – Essay on Importance of Sports

खेलों की आवश्यकता एवं महत्त्व

जीवन में खेलकद का महत्त्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा से बौद्धिक और आत्मिक विकास होता है तो खेलों से व्यक्ति का शारीरिक विकास होता है। मनुष्य तभी पूर्ण होता है जब उसका सर्वांगीण विकास हो। पुराने समय में खेल-कूद को समय बरबाद करना कहा जाता था।

आज समय बदल गया है। कहा गया है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। रोगी व्यक्ति सदा अशांत रहता है। वह कुछ सोच नहीं पाता और जीवन से ऊब जाता है। ऐसे व्यक्ति की स्मरणशक्ति भी कम हो जाती है। सभी शास्त्रों में भी आरोग्य के महत्त्व को माना गया है। आरोग्य की रक्षा के लिए व्यायाम आवश्यक है। खेल-कूद से व्यायाम के साथ ही मनोरंजन भी होता है

खेल के लाभ Importance of Sports

खेल हमारे लिए अनेक प्रकार से लाभकारी हैं। ये शरीर को चुस्त और फुर्तीला रखते हैं। खेलते समय जो पसीना निकलता है वह शरीर की गंदगी को भी बाहर निकाल देता है। इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और पाचन क्रिया ठीक होती है। इससे व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ती है। स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि फुटबॉल खेलकर स्वर्ग के अधिक नज़दीक पहुँचा जा सकता है। इससे व्यक्ति की भुजाएँ बलवान बनती हैं। कलाइयाँ मज़बूत हो जाती हैं।

आज मनुष्य को अपनी दैनिक आवश्यकताएँ पूरी करने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ता है। परिश्रम करने के बाद थके शरीर और मन को विश्राम की आवश्यकता होती है। चारपाई पर लेटकर शरीर की थकान मिटाई जा सकती है, पर मन और मस्तिष्क की थकान खेल-कूद से ही दूर होती है। खेलने से मन, मस्तिष्क और शरीर, तीनों का व्यायाम होता है। इससे शक्ति, स्फूर्ति और नवचेतना मिलती है।

समूह भावना का विकास

खेलों से उदारता, सहयोग, सहनशीलता, अनुशासन के साथ ही मेल-जोल की भावना का विकास होता है। यह हार-जीत में एक समान रहना सिखाता है। इससे व्यक्ति सुख-दुख में एक समान रहना सीखता है। अतः खेल जीवन के लिए अनिवार्य है।


यह Essay on Importance of Sports | खेलों का महत्त्व पर निबंध पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

3 thoughts on “1 Best Essay on Importance of Sports | खेल का महत्त्व पर निबंध”

Leave a Comment