1 Best Essay on Benefits of Tourism in Hindi | पर्यटन का महत्त्व

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में पर्यटन का महत्त्व पर निबंध | Essay on Benefits of Tourism in Hindi पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


पर्यटन का महत्त्व पर निबंध | Essay on Benefits of Tourism in Hindi

पर्यटन की आवश्यकता

सभ्यता के विकास और जीवन की व्यस्तता के कारण मनुष्य प्रकृति से दूर होता जा रहा है। पर्यटन से वह प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से नाता बनाए रखना चाहता है। जानने, देखने और समझने की इच्छा मनुष्य को पर्यटन के लिए प्रेरित करती है।

लाभ

पर्यटन जहाँ एक ओर नए-नए अनुभव देता है वहीं सभ्यता और संस्कृति से भी परिचित कराता है। वैसे तो पुस्तकों को पढ़कर विभिन्न स्थानों के बारे में जाना जा सकता है, पर वहाँ जाकर और उन्हें देखकर सीखने का अनुभव बिलकुल अलग होता है। एक स्थान पर रहकर लगातार काम करते रहने से जो एकरसता आती है वह कार्य क्षमता को कम करती है। ऐसे में कुछ समय के लिए कहीं घूमने जाना अच्छा लगता है। प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने के साथ ही पर्यटन नई संस्कतियों के रीति-रिवाज़ों को जानने का एक अच्छा माध्यम है।

प्रकृति दृश्य

भारत की भौगोलिक भिन्नताएँ और ऐतिहासिक स्थल इसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाते हैं। ऊँचे-ऊँचे पहाड़, दूर तक फैली हरियाली, लंबे-चौड़े रेगिस्तान, सुंदर समुद्र-तट हर तरह की प्राकृतिक छटा यहाँ दिखाई देती है। ऐतिहासिक स्थल, विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और इतिहास से जुड़े खंडहर इसे आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं।

निष्कर्ष

पर्यटन से राष्ट्रीयता की भावना बढ़ने के साथ ही प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। संस्कृति का आदान-प्रदान होता है एवं देश में शांति बनी रहती है। छोटे-बड़े कारोबारी इससे लाभान्वित होते हैं। विदेशी पर्यटकों के देश में आने से देश विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ता है। विश्व के सभी देश पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयत्न कर रहे हैं।

ऐतिहासिक स्थलों को सजाया-सँवारा जा रहा है। यातायात के उचित साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धीरे-धीरे पर्यटन के महत्त्व को समझा जा रहा है।


यह पर्यटन का महत्त्व पर निबंध | Essay on Benefits of Tourism in Hindi पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

1 thought on “1 Best Essay on Benefits of Tourism in Hindi | पर्यटन का महत्त्व”

Leave a Comment