हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Indian Culture in Hindi पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं।
क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है – Essay Writing in Hindi
Essay on Indian Culture in Hindi | भारतीय संस्कृति पर निबंध
संस्कृति का अर्थ – Indian Culture in Hindi Meaning
संस्कृति का अर्थ है स्वभाव, चरित्र, विचार और कर्म की है अच्छाइयाँ जो शिष्ट लोगों के जीवन का अंग होती हैं। विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक भारतीय संस्कृति सबको गले लगाने, सबके गुणों को अपनाने और सबकी विशेषताओं को सराहने की शिक्षा देती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता जीवन में भोग और त्याग का समन्वय है। संस्कृति में धर्म, समाज दर्शन, साहित्य, परंपराएँ और मानवीय मूल्य सभी आते हैं।
स्वरूप
वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति में ईश्वर को अनेक नामों से पुकारा जाता रहा है। इसके साथ ही यह लाभ-हानि, सुख-दुख, विजय-पराजय, हर्ष-विषाद आदि में समभाव और मानसिक संतुलन बनाए रखने की शिक्षा भी देती है, भारतीय संस्कृति कर्मवाद की शिक्षा भी देती है इसमें किसी को भी कर्म से मुक्ति नहीं है। इसमें विचारों की स्वतंत्रता है। सभी को अपना मत प्रकट करने की छूट है।
शासन किसी को कोई मत मानने को बाध्य नहीं करता। हृदय की विशालता और उदारता के कारण हमारे देश में सर्वधर्म समभाव को बल मिलता है। मैक्समूलर जैसे विदेशी-दार्शनिकों ने भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा दिखाते हुए इसकी सराहना की है। कबीर, नानक जैसे संत फकीर भारतीय संस्कृति में एकता की भावना लाए और जो विषमताएँ थीं उन्हें दूर करने का प्रयास किया। आगे चलकर स्वामी विवेकानंद, स्वामी रामतीर्थ और महात्मा गांधी ने इस भावना को आगे बढ़ाया। इन्होंने मानव मात्र के कल्याण पर बल दिया। भौतिकतावाद में विश्वास रखने वाले पश्चिमी देश आज भारतीय संस्कृति की ओर आशाभरी दृष्टि से देख रहे हैं।
निष्कर्ष
यह अपनी उदारता के कारण समानांतर जातियों, संस्कृतियों और नस्लों को अपने में मिलाती रही है। इसमें सभी बौद्धिक और आध्यात्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाता है। यह भिन्नता में एकता का जीता-जागता उदाहरण है।
तो दोस्तों आपको यह Essay on Indian Culture in Hindi पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।
जीवनी पढ़ें अंग्रेजी भाषा में – Bollywoodbiofacts