बैडमिण्टन का इतिहास
बैडमिण्टन (Badminton in Hindi) का खेल एक पारिवारिक खेल है। इसे घर के सभी लोग आसानी से खेल सकते हैं। घर में माता-पिता, भाई-बहिन, दादा-दादी यानी परिवार के सभी लोग इकट्ठे खेल सकते हैं। घर के सामने लान, किचन गार्डन और यदि दोनो ही उपलब्ध न हो तो घर की छत पर इसे आसानी से खेला जा सकता है। बैडमिण्टन खेलने के लिए यों तो दिन का पर्याप्त प्रकाश ही काफी है लेकिन रात के समय साधारण बल्ब के प्रकाश में भी इसे खेला जा सकता है।
इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह सस्ता और सुलभ खेल है। कम स्थान, सीमित साधन और पारिवारिक वातावरण में इसे खेला जा सकता है। यह खेल जहां पूरे परिवार के मनोरंजन का साधन है वहीं इसमें पूरे परिवार का भरपूर शारीरिक व्यायाम भी होता है। यह व्यायाम भी सीमित साधनों में सीमित स्थान पर एक साथ पूरे परिवार के लिए उपयोगी है।
प्रकाश पादुकोण ने बैडमिण्टन में निपुणता प्राप्त कर आज उसे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान दिलवाया है। नवें एशियाई खेलों के बाद भारत में बैडमिण्टन की लोकप्रियता में और वृद्धि हुई है। खेल विशेषज्ञों के अनुसार बैडमिण्टन का खेल भारत में लगभग 125 वर्ष पूर्व में कुछ अंग्रेज फौजी अफसरों द्वारा प्रारम्भ किया गया। उन ही अंग्रेज फौजी अफसरों के इग्लैंड जाने के बाद यह खेल इग्लैड और धीरे-धीरे विश्व में फैली ब्रिटिश छावनियों में बहुत प्रचलित हो गया। तब तब इसे चिड़िया-बल्ला का नाम दिया गया।
सन् 1873 में डयूक ऑफ बेफोर्ट ने अपने देश ग्लूकोर्ट शायर में हुई एक शानदार पार्टी में इस चिड़िया-बल्ले के नाम से परिचित खेल को बैडमिण्टन का नाम दिया। इस प्रकार अपने प्रारम्भिक दौर में यह खेल, “बैडमिण्टन के खेल” के नाम से मशहूर रहा। धीरे-धीरे सिर्फ बैडमिण्टन ही इस खेल का नाम रह गया।
Complete Guide on Hockey Game in Hindi | हॉकी खेल के नियम in 2022
Complete Guide on Kabaddi Game in Hindi | कबड्डी खेल के नियम in 2022
Badminton Rules in Hindi – बैडमिण्टन खेल के नियम
बैडमिण्टन का मैदान
बैडमिण्टन का खेल बैडमिण्टन के मैदान, जिसे बैडमिण्टन कोर्ट कहा जाता है, खुले हुए स्थान पर य किसी खुले हुए काफी ऊंची छतवाले हाल में भी खेला जा सकता है। यह सिंगल्स और डबल्स दोनों ही रूपों में खेला जाता है। सिंगल्स में दो, और डबल्स में चार खिलाड़ी होते हैं। डबल्स के लिए कोर्ट का आकार 44 फुट x 20 फुट व सिंग्लस के लिए 44 फुट x 17 फुट होगा। नैट के दोनों ओर 13/2, की शार्ट सर्विस रेखा खींची गयी है।
कोर्ट को दो समान भागों में बांटने के लिए साइड लाइन के समानांतर एक रेखा खींची जायेगी। कोर्ट का बायां आधा भाग बाईं सर्विस कोर्ट तथा दाईं ओर वाला आधा भाग दाईं सर्विस कोर्ट कहलायेगा। पीछे की गैलरी 21 फुट तथा साइड गैलरी 11, फुट की होगी।
बल्लियां
जाल या नेट को बांधने के लिए दो मज़बूत लकड़ी की बल्लियां या लोहे के पोल्स गाड़े जा सकते हैं। पर ये बल्लियां फर्श से 5 फुट 1 इंच (1 मीटर 55 से.मी) ऊंचे होने चाहिए।
जाल
जाल या नेट बढ़िया रंगीन मज़बूत डोरियों से बुना हुआ होना चाहिए। इसकी जाली 3/4 इंच से 1 इंच तक होगी। जाल की चौड़ाई 2 फुट 6 इंच (0. 76 मीटर) होनी चाहिए। इसका ऊपरी भाग केंद्र में भूमि से 5 फुट तथा बल्लियों में 5 फुट 1 इंच ऊंचा होना चाहिए। जाल के दोनों सिरों पर 3 इंच दोहरी श्वेत गोट होनी चाहिए। जिनके बीच डोरियां हों जो जाल की बल्लियों पर कसकर ताने रखने के काम में लाई जायेंगी।
Badminton खेल का सामान
बैडमिण्टन का रैकिट
खेलने का रैकिट, लकड़ी या स्टील का बना होता है जो मज़बूत तांत या तारों से बुना हुआ होता है। कुछ रैकिटों में सिर्फ हैंडिल ही स्टील का बना हुआ होता है। बाकी पूरा फ्रेम लकड़ी का बना हुआ होता है। कुछ रैकिट पूरी तरह लकड़ी के ही बने होते हैं व कुछ पूरी तरह स्टील के बने होते हैं। बैडमिण्टन के रैकिट सभी साइजों में उपलब्ध होते हैं।
अपने मनपंसद सुविधाजनक हलके या भारी वजन के हैंडिल को आप उपयोग में ला सकते हैं।
शटल काक
शटल काक या चिड़िया का वजन 73 ग्रेन (4.73 ग्राम) से 85 ग्रेन (5.50 ग्राम) तक हो सकता है। इसमें एक इंच से 3/2 इंच व्यासवाली कार्क में 14 से 16 तक चिड़िया के पंख लगे हुए होने चाहिएं। पंखों की लम्बाई 5/2 इंच से 11/2 इंच तक हो तथा ये 2.1/3 से 5/2, इंच से 3/2 इंच तक होता
खिलाडियों की संख्या
डबल्स में प्रत्येक टीम के दो खिलाड़ी एक साथ और सिंगल्स खेल में प्रत्येक पक्ष में एक खिलाड़ी होगा।
पोशाक
नैकर या हाफ पेंट, हाफ टी शर्ट, हाफ शर्ट, कपड़े के हलके जूते और मोजे।
रैफरी
खेल को नियमपूर्वक चलाने के लिए एक रैफरी और दो लाइनमैन होते हैं।
टॉस
खेल का आरंभ करने से पूर्व टॉस किया जाता है जिसमें दोनों ही पक्षों के बीच अम्पायर टॉस करता है ताकि दोनों निम्न चुनाव कर सकें। जीतने वाला पक्ष चुनाव करेगा।
- पहले सर्विस करना।
- पहले सर्विस न करना।
- दिशा।
शेष बातों का चुनाव हारने वाला पक्ष करता है।
स्कोर
पुरुषों के सिंगल्स या डबल्स के लिए 15 या 21 अंक का खेल होता है। यदि 15 अंक वाले खल में स्कोर दोनों ही पक्षों का 14 अंक (13 All) हो जाये तो पहले 13 अंक बनाने वाले पक्ष को पांच अंक का खेल स्थिर (सेट) करने का अधिकार होगा। स्कोर 14-आल (14-All) होने पर 14 अंक बनाने वाला पक्ष 3 अंक पर खेल स्थिर (सेट) कर सकता है। खेल के स्थिर (सेट) होने पर स्कोर ‘लव आल’, (Love all) होगा।
खेल के स्थिर होने पर पहले 5 अंक या 3 अंक बनाने वाला पक्ष खेल जीत जायेगा। प्रत्येक दशा में 13 या 14 अंक समान होने पर ही अगली सर्विस से पहले खेल स्थिर होने की घोषण अवश्य होनी चाहिए। इस प्रकार 21 अंक के खेल में 19 और 20 अंक पर खेल स्थिर होना चाहिए।
महिलाओं के सिंगल्स खेल में 11 अंक होते हैं। सबसे पहले 9 अंक बनाने वाला खिलाड़ी 3 अंक पर खेल स्थिर (सेट) कर सकता है। स्कोर 10 ऑल (10 All) होने की दशा में पहले 10 अंक बनानेवाला खिलाड़ी 2 अंक पर खेल स्थिर कर सकता है।
दिशाएं बदलना
पूर्व निर्णय के अनुसार विपक्षी दल तीन खेल या गेम खेलेगा और तीनों में से दो खेल या गेम जीतनेवाला विजयी घोषित होगा। खिलाड़ी दूसरा खेल या गेम आंरभ होते ही कोर्ट में एक दूसरे से दिशाएं बदल लेंगे। तीसरा खेल या गेम अगर आवश्यकता हुआ तो उसमें भी कोर्ट की दिशाएं खिलाड़ियों को बदलनी पड़ेंगी। तीसरे खेल या गेम में खिलाड़ी निम्न प्रकार से दिशाएं बदलेंगे।
- 15 अंकोंवाले खेल में 8 पर।
- 11 अंकोंवाले खेल में 6 पर।
- 21 अंकोंवाले खेल में 11 पर।
डबल्स
पहले सर्विस करने वाले पक्ष का निर्णय हो जाने पर उस पक्ष के दाएं अर्द्ध क्षेत्र का खिलाड़ी खेल शुरू करेगा। वह दाएं अर्द्ध क्षेत्र के विपक्षी को सर्विस देगा। यदि विपक्षी खिलाड़ी शटल काक को भूमि पर स्पर्श करने से पहले उसे वापिस कर दे तो खेल आरंभ करने वाला खिलाड़ी अपने प्रतिपक्षी को शटल वापिस करेगा। इस प्रकार खेल जब तक जारी रहेगा जब तक कि फाउल न हो जाये या शटल काक खेल में से न निकल जाये।
सर्विस वापस न होने या विपक्षी द्वारा फाउल होने की दशा में, सर्विस करने वाला एक अंक जीत जायेगा। सर्विस करने वाले पक्ष के खिलाड़ी अपना अर्द्ध क्षेत्र बदलेंगे। अब सर्विस करने वाला बाएं अर्द्धक में रहेगा और सामने की ओर बाएं अर्द्धक का खिलाड़ी सर्विस प्राप्त करेगा।
प्रत्येक बारी के आरंभ में प्रत्येक टीम पहली सर्विस दायें अर्द्ध क्षेत्र से करेगी।
सर्विस-संबंधी अन्य नियम
सर्विस वही खिलाड़ी प्राप्त करेगा जिसे सर्विस दी जाती है। यदि शटल काक को दूसरा खिलाड़ी स्पर्श कर दे या वह उसे मार दे या सर्विस करने वाले को एक अंक मिल जायेगा। प्रारंभ में सर्विस करने वाला केवल एक ही खिलाड़ी सर्विस कर सकता है। खेल जीतने वाला पक्ष ही पहले सर्विस करेगा।
जीते हुए पक्ष का कोई भी खिलाड़ी सर्विस कर सकता है व हारे हुए पक्ष का कोई भी खिलाड़ी उसे ले सकता है। यदि कोई खिलाड़ी अपनी बारी के बिना या गलत अर्द्ध-क्षेत्र से सर्विस दे और अंक जीत जाये तो वह सर्विस ‘लेट’ (Let) कहलायेगी। परंतु उस Let की मांग दूसरी सर्विस शुरू होने से पहले ही की जानी चाहिए।
सिंगल्स
ऊपर के सभी नियम सिंगल्स पर लागू होंगे। परन्तु –
- खिलाड़ी उसी दिशा में अपने दायें अर्द्ध से सर्विस करेगा या प्राप्त करेगा जब स्कोर शून्य (०) है या खेल में सम (Even) अंक प्राप्त किये गए हों। अंक विषम (Odd) होने की दशा में सर्विस सदैव बायें अर्द्ध क्षेत्र की ओर से प्राप्त की जायेगी।
- अंक बन जाने पर दोनों खिलाड़ी बारी-बारी से अपने अर्द्ध क्षेत्र बदलेंगे।
त्रुटियां
खेल रहे पक्ष के खिलाड़ी द्वारा त्रुटि होने की दशा में उस पक्ष का सर्विस करने वाला खिलाड़ी आउट हो जायेगा। यदि विपक्षी त्रुटि करता है तो खेल रहे पक्ष को एक अंक प्राप्त होगा।
त्रुटियां मानी जाएंगी यदि
- सर्विस करते समय शटल काक खिलाड़ी की कमर से ऊंची हो या रैकिट का अगला सिरा शटल को मारते समय सर्विस करनेवाले रैकेटवाले हाथ से ऊंचा उठा हो।
- सर्विस करते समय चिड़िया गलत अर्द्ध क्षेत्र में गिर जाये या छोटी सर्विस रेखा तक न पहंचे या लम्बी सर्विस रेखा से पार जा गिरे या ठीक अर्द्ध क्षेत्र की सीमा रेखा से पार जा गिरे।
- सर्विस करते समय खिलाड़ी के पांव ठीक अर्द्ध क्षेत्र में न हों।
- सर्विस करने से पहले या सर्विस करते समय जान-बूझकर विपक्षी के रास्ते में रुकावट डाले।
- सर्विस करते समय, खेल के समय चिड़िया सीमा से बाहर निकल जाये। जाल में अटक जाये, जाल के नीचे से निकल जाये या जाल न पार कर पावे या किसी खिलाड़ी के किसी कपड़े या छाती से छू जाये।
- खेल के समय जाल पर जाने से पहले ही मारने वाले की ओर शटल टकरा जाये। 0 जब शटल खेल में हो और खिलाड़ी रैकिट, शरीर या कपड़ों से जाल या बल्ली को छू दें।
- चिड़िया रैकिट पर रुक जाये, कोई खिलाड़ी शटल को दो बार मार दे, या पहले वह और बाद में उसका साथी, बारी-बारी लगातार मारें।
- विपक्षी तैयार माना जायेगा यदि खेल समय वह शटल को वापिस करता है या मारने की चेष्टा करता है भले ही वह क्षेत्र की सीमा से बाहर खड़ा हो या अंदर।
- कोई खिलाड़ी विरोधी के खेल में बाधा डालता है।
Badmintion खेल साधारण नियम
सर्विस करने वाला या सर्विस प्राप्त करने वाला खिलाड़ी अपने-अपने अर्द्ध क्षेत्र की सीमाओं में खडे होंगे व इनके दोनों के पांवों के कछ अंक सर्विस प्राप्त करने को तैयार न हों। यदि विपक्षी सर्विस को लौटाने की कोशिश करते हैं तो ज़मीन से टिके रहेंगे। सर्विस उस समय तक नहीं करनी चाहिए जब तक कि विपक्षी सर्विस प्राप्त करने को तैयार न हो। यदि विपक्षी सर्विस को लौटाने की कोशिश करता है, उसे तैयार माना जायेगा।
खेल में विश्राम
दोनों पक्षों की सहमति से 5 मिनट के लिए दूसरे या तीसरे गेम के मध्य में हो सकता है।
तो दोस्तों आपको यह Complete Guide on Badminton Game in Hindi | बैडमिण्टन खेल के नियम पर यह आर्टिकल कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस आर्टिकल में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।
अंग्रेजी भाषा में जीवनी पढ़ें – Bollywoodbiofacts