1 Best Essay on Climate Change in Hindi | जलवायु परिर्वतन पर निबंध

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Climate Change in Hindi | जलवायु परिर्वतन पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


जलवायु परिर्वतन : कारण एवं निवारण

जलवायु परिवर्तन का अर्थ – What is Climate Change in Hindi

Jalvayu Parivartan एक वैश्विक समस्या बनती जा रही है। संपूर्ण विश्व इसकी चपेट में आता जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इस विषय में व्यापक चर्चा होती है। यह बात समझने योग्य है कि जलवायु एवं मौसम में सूक्ष्म अंतर है। मौसम किसी भी समय बदलता रहता है। कभी सरदी तो कभी गरमी परंतु जलवायु परिवर्तन एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है जो सैंकड़ों-हज़ारों वर्षों में होती है।

बढ़ती जनसंख्या के कारण ऊर्जा की अधिक खपत, ई-कचरे, कृषि व विज्ञान-तकनीकी के क्षेत्र में लगातार हो रहे नवीन प्रयोगों के कारण भी विश्व में जलवायु परिवर्तन की समस्या उत्पन्न हो रही है। ज्वालामुखियों के विस्फोट एवं ज्वलनशील गैसों के कारण भी यह समस्या बढ़ रही है।

जलवायु परिवर्तन के कारण – Climate Change Reasons

जलवायु परिवर्तन के कारण धरती के तापमान में वृद्धि होती है। सूर्य से आने वाली किरणें भी अधिक गरमी उत्पन्न करती हैं। हिमानियों के पिघलने से समुद्रों का जलस्तर बढ़ जाता है। पृथ्वी का तापमान भी लगातार बढ़ता रहता है। कहीं पर अत्यधिक सूखा पड़ता है तो कहीं पर बाढ़ आती है। समुद्र का जलस्तर बढ़ता है परंतु धरातल का जलस्तर लगातार नीचे होता रहता है। इससे मीठे पानी की कमी होती है।

नदियों में जल समस्या के कारण हाइड्रो पॉवर प्लांट की गतिविधियाँ बाधित हो जाती हैं। Jalvayu Parivartan के कारण कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे लोगों की आजीविका प्रभावित होती है। वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर पलायन करने के लिए विवश होते हैं।

प्रभाव समाधान के उपाय – Climate Change in Hindi

Jalvayu Parivartan के प्रभावों को कम करने के लिए शहरी क्षेत्रों में ऊर्जा की गुणवत्ता एवं प्रयोग में सुधार किया जाना चाहिए। प्राकृतिक आपदाओं एवं उनसे बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। भूस्तरीय जल का सीमित प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए।


तो दोस्तों आपको यह Essay on Climate Change in Hindi | जलवायु परिर्वतन पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

Leave a Comment