हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Corona Virus in Hindi पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं।
क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है – Essay Writing in Hindi
Essay on Corona Virus in Hindi (600 Words)
कहा से आया Corona Virus?
चीन से उत्पन्न कोरोना महामारी (Corona Virus) आज संपूर्ण विश्व में महा संकट और महाविनाश का साधन बन गया है दिसंबर 19 से आभूषण त्रासदी चीन के वुहान शहर के मछली बाजार से शुरू होकर आज विश्व के सभी सम्मिलित और साका शक्तिशाली देश के भीषण चपेट में आ गए हैं इटली स्पेन ब्रिटेन फ्रांस जापान भारत ब्राजील और अमेरिका इत्यादि सभी देश त्राहि-त्राहि कर रहे हैं कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या विकसित यूरोपियन देशों में सर्वाधिक है राजाओं के नींद हराम है तो गरीबों का खाना और रहना।
भारत में Corona Virus का आगमन
भारत में मार्च के मध्य तक सब कुछ ठीक था। होली के उपरांत अचानक कोरोना का प्रकोप भीषण रूप धारण कर लिया। भारत में यह रोग प्रवासी भारतीयों के माध्यम से फैला है। प्रवासियों के कारण ही यह संक्रमण बीमारी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई से संपूर्ण देश के छोटे- बड़े शहरों में फैला है। यह बीमारी रोग से संक्रमित एक व्यक्ति से उसके संपर्क में आने वाले दूसरे व्यक्ति में फैलता है। सर्दी, बुखार और छींक आना इस रोग का प्रमुख लक्षण है।
संक्रमित व्यक्ति के खांसने- छींकने से मुंह के लार की जो बूंदे बाहर निकलती है, उसके संपर्क में जो आता है, उसे ही यह बीमारी हो जाती है। चूंकि अभी इस बीमारी की कोई दवा नहीं है इसलिए इसके बचाव के उपाय हैं- एकांतवास। सामाजिक दूरी ही एकमात्र उपाय है। इस बीमारी से संरक्षण के उपाय है सैनिटाइजर का उपयोग, मास्क लगाना, बारबार साबुन से हाथ धोना।
Corona Virus को रोकने का प्रयास
कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए संपूर्ण भारत में 25 मार्च, 2020 से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन शुरू किया गया था। पुनः 15 अप्रैल से 03 मई तक के लिए तिथि का विस्तार किया गया। लॉकडाउन के अंतर्गत हवाई सेवा, रेल सेवा, पथ परिवहन सेवा पूर्णत: बंद किया गया। सभी व्यक्ति को घरों में बंद रहने के लिए कहा गया।
अभूतपूर्व महाबंदी शुरू हुआ। मानव जीवन ठहर-सा गया। जो जहां था, वह वहीं रह गया। सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद किए गए। कल- कारखाने, उद्योग- धंधे बंद किए गए। दुकानें बंद की गई। विद्यार्थी, पर्यटक, तीर्थयात्री, कामगार मजदूर जो जहां था, वहीं ठहर गए। कुछ लोग अद्भुत साहस का परिचय दिए। दिल्ली से पैदल बिहार तक चले आए।
चीन का हथियार Corona Virus
बड़े शहरों से छोटे शहरों में आने वाले प्रवासियों के कारण इस संक्रामक बीमारी का विस्तार सर्वत्र हो गए। मुस्लिम धर्म प्रचारक तबलीग जमात के कारण इस बीमारी का विस्तार दिल्ली से लेकर देश के हर कोने में हो गया। इस बीमारी से बचाव के लिए चिकित्सा पेशा से जुड़े डॉक्टर और नर्सों का जंग शुरू हुआ। संभावित संक्रमित व्यक्तियों की जांच शुरू हुई। संक्रमित व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव कहलाए और असंक्रमित कोरोना नेगेटिव।
संक्रमित व्यक्ति ठीक भी हो रहे हैं। कुछ एक वैज्ञानिक संभावना व्यक्त कर रहे हैं कि कोरोना- वायरस चीन द्वारा बनाया गया जैविक हथियार है। पूरी दुनिया को बर्बाद करने का एक महा षड़यंत्र है। अतीत में दुनिया वाले प्लेग, चेचक, मलेरिया। इत्यादि अनेक महामारी का सामना कर चुके हैं। साथ ही 2 विश्वयुद्ध का भी सामना किया है। लेकिन कोविड-19 जैसा भीषण परिदृश्य का सामना कभी नहीं किया था। चिकित्सा वैज्ञानिक इस रोग से बचाव हेतु वैक्सीन बनाने का सत्तप्रयत्तन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिला है।
उपसंहार
कोरोना महामारी ने मौत के महासंकट के साथ आर्थिक महासंकट पैदा किया है। शिक्षण संस्थान, खेल के मैदान, मंदिर -मस्जिद हर जगह सन्नाटा छाया हुआ है। मौत का खौफ गहराता जा रहा है। इंसान कितना विवश है। कोरोना के एक अदृश्य वायरस ने अहसास कराया है। दुनिया नश्वर है। संसार क्षण भंगुर है। प्रकृति के अतिशय दोहन का दुष्परिणाम सामने है। लेकिन मनुष्य की जिजीवषा अद्भुत है। एक दिन निश्चय ही मानव कोरोना पर विजय प्राप्त करेगा।
तो दोस्तों आपको यह Essay on Corona Virus in Hindi पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।
जीवनी पढ़ें अंग्रेजी भाषा में – Bollywoodbiofacts