1 Best Essay on Aacharan Aur Sabhyata | आचरण और सभ्यता पर निबंध

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Aacharan Aur Sabhyata | आचरण और सभ्यता पर निबंध पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


आचरण और सभ्यता पर निबंध | Essay on Aacharan Aur Sabhyata

आचरण एवं सभ्यता का अर्थ Aacharan kya hai

आचरण व्यक्तिपरक होता है अर्थात किसी का आचरण अच्छा हो सकता है तो किसी का बुरा। अच्छे आचरण वाले व्यक्ति को सदाचारी कहते हैं, वह यश प्राप्त करता है। इसके विपरीत बुरे आचरण वाला व्यक्ति कदाचारी कहलाता है। वह दूसरों द्वारा हेय दृष्टि से देखा जाता है। इसी तरह एक शब्द है-सभ्यता। इस शब्द को समझने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि सभ्य व्यक्ति उसे कहा जाता है जो अपने से पहले किए गए खोज, आविष्कार आदि का लाभ उठाता है एवं अपनी गुणवत्ता में सुधार करता है।

आवश्यकता

आचरण और सभ्यता का अन्योन्याश्रित संबंध है। अच्छे आचरण वाला व्यक्ति अच्छा कार्य करता है और सभ्य कहलाता है। आचरण की सभ्यतामय भाषा सदा मौन रहती है। आचरणशील व्यक्ति के समक्ष ऐश्वर्य एवं वैभव से संपन्न व्यक्ति भी कभी-कभी बौना प्रतीत होता है। आचरण का विकास होने पर जीवन का विकास स्वतः होने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को केवल अपने व्यवहार के कारण ही नाना प्रकार के कष्ट झेलने पड़ते हैं।

महत्त्व

आज आचरण की कमी हो गई है। लोग अपना व्यक्तिगत हित साधने के लिए मर्यादा, एवं नैतिक- सामाजिक मूल्यों की किसी भी सीमा को पार कर जाते हैं। उनकी वाणी का कोई मोल नहीं होता। ऐसे लोग गलत संदेश देते हैं। कभी-कभी तो सभ्यता का लबादा ओढ़े लोग कल-प्रपंच में ही अपना जीवन बिताते रहते हैं। जब तक ऐसे लोगों का पता चलता है तब तक लाखों लोगों के जीवन का उद्देश्य ही समाप्त हो चुका होता है।

निष्कर्ष

ऐसा नहीं है कि देश में आचरणशील लोगों की कमी है, परंतु चंद बुरे लोगों का आतंक इतना होता है कि सीधे सरल लोग जोखिम नहीं उठाना चाहते। लोगों की यह सरलता उपद्रवियों के लिए संजीवनी का कार्य करती है। निष्कर्ष स्वरूप हम यह कह सकते हैं कि


तो दोस्तों आपको यह Essay on Aacharan Aur Sabhyata | आचरण और सभ्यता पर निबंध पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

2 thoughts on “1 Best Essay on Aacharan Aur Sabhyata | आचरण और सभ्यता पर निबंध”

Leave a Comment