1 Best Essay on Indian Army in Hindi | भारतीय सेना का अनुशासन एवं शौर्य

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Indian Army in Hindi | भारतीय सेना का अनुशासन एवं शौर्य पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


भारतीय सेना का अनुशासन एवं शौर्य – Essay on Indian Army in Hindi

सैन्य अनुशासन का अर्थ

सैन्य अनुशासन का अर्थ है- सेना का अनुशासन। हमारे भारतीय सैनिक स्वयं तो अनुशासन में रहते ही हैं साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अनिवार्य अनुशासनात्मक प्रणाली का भी पूरा पालन करते हैं। इनकी जीवन शैली बहुत ही संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणाप्रद होती है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए वे अपने प्राणों की भी चिंता नहीं करते।

जब पूरा देश अपने घरों में आराम करता है तब ये जवान भारतीय सीमा, पहाड़ों-पर्वतो, बीहड़ों, घने जंगलों, बर्फीली वादियों में रहकर शत्रुओं का सामना करते हैं। इनका जागरण एवं चौकसी ही हमारी सुरक्षा का आधार है। त्याग की इतनी प्रबल भावना एवं बिना किसी स्वार्थ के प्राणों की बाजी लगान के कारण ही कवि दिनकर ने लिखा कि

हमारा और हमारी सरकार की जिम्मेदारी

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अभी तक पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारत पर कई युद्ध थोपे। ऐसी स्थिति में भारतीय सैनिकों ने शांति के लिए हमेशा प्रयास किया परंतु जब पाकिस्तान ने अशांति फैलाना जारी रखा तो भारतीय सेना ने ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तान के होश उड़ गए। सन 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे।

उनकी इच्छा शक्ति प्रबल थी, सेना का मनोबल ऊँचा था। पाकिस्तान की पराजय हुई। इसी तरह सन 1971 में इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दो भागों में बाँट दिया। यह सब आसान नहीं था। हमारे सैनिकों ने अपनी शहादत दी। इसी का परिणाम है कि वर्तमान भारत आगे बढ़ रहा है। कारगिल युद्ध के समय भी सेना का पराक्रम सराहनीय रहा।

भारतीय सेना का इतिहास बहुत-बहुत गौरवशाली रहा है। हमारा कर्तव्य है कि आज भारत की रक्षा के लिए भारतीय सैनिकों को सम्मान दें। यह एक चिंताजनक स्थिति है कि जब हमारे सैनिक सीमा पर आतंकवादियों का सफाया कर रहे हैं तो कुछ देशद्रोही ताक़तें ऐसा बयान देती हैं जिससे भारतीय सुरक्षा को खतरा रहता है।

निष्कर्ष

देश का लोकतंत्र खतरे में है’ ऐसा बोलने और सोचने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। लोकतंत्र की सुरक्षा अपनी राजनीति के लिए धार्मिक विद्वेष बढ़ाने से नहीं होगी बल्कि इसकी सुरक्षा तब होगी जब हमारी सीमाएँ सुरक्षित होंगी एवं आतंकवादियों का पूरी तरह सफाया होगा।

सारांश यह है कि भारतीय सेना का मनोबल ऊँचा रखने के लिए उसे राजनीतिक दबाव से मुक्त रखा जाना चाहिए।


तो दोस्तों आपको यह Essay on Indian Army in Hindi | भारतीय सेना का अनुशासन एवं शौर्य पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

हमारे Instagram के पेज को फॉलो करें – Hindifacts

2 thoughts on “1 Best Essay on Indian Army in Hindi | भारतीय सेना का अनुशासन एवं शौर्य”

Leave a Comment