1 best Essay on Aatankwad in hindi | आतंकवादः एक विकट समस्या पर निबंध

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Aatankwad in hindi पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है – Essay Writing in Hindi


आज विश्व राजनीति का सबसे ज्वलंत मुद्दा है- आतंकवाद नेपाल हो या श्रीलंका, रूस हो या अमेरिका विश्व का प्रत्येक राष्ट्र इससे पीड़ित है।

Aatankwad Kise Kahte Hai

आज इसकी जड़ें चारों ओर फैल चुकी हैं। आतंक का अर्थ मन की ऐसी अवस्था से है जिसमें भय और चिंता हो। आतंकवाद का उद्देश्य हिंसा दवारा भय या आतंक फैलाना है। इसे जीवित रखने के लिए आतंकवादी लोगों के मन में डर पैदा करते हैं जिससे लोग उनकी अनुचित हर बात को मानें।

आतंकवाद का क्षेत्र

हमारे देश में आज़ादी के कुछ वर्षों बाद इसकी छाया दिखाई देने लगी। आरंभ में इसने बिहार और मध्य प्रदेश में पैर जमाए और फिर पूर्वोत्तर राज्यों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। मिजोरम नागालैंड, असम और मणिपुर में आतंकवादी गतिविधियाँ आरंभ हो गईं। असम में उल्फा और नागालैंड में बोडो आतंकवादियों का प्रभाव बढ़ने लगा। इसके बाद खालिस्तान की माँग ने पंजाब में आतंकवाद को जन्म दिया। धीरे-धीरे यह सारे देश में फैलने लगा।

Aatankwad ka परिणाम

देश को आजादी मिले 70 से अधिक वर्ष बीत चुके हैं। कश्मीर की समस्या भी इतनी ही पुरानी है जो आज तक सुलझाई नहीं जा सकी है। आज यह समस्या प्रतिष्ठा का प्रश्न बनकर एक जटिल रूप ले चुकी है। कश्मीर विश्व के प्रमुख आतंकवाद से ग्रस्त क्षेत्रों में गिना जाता है। इसकी हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। 1971 के युद्ध के पश्चात यहाँ आतंकवादी गतिविधियाँ बढ़ती ही गई हैं। जेहाद के नाम पर पड़ोसी देश हमारे देशवासियों की हत्या करवा रहे हैं। इस जेहाद को धन और हथियार सीमापार से प्राप्त कराए जा रहे हैं। बहुत से आतंकवादी शिविर भी सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं।

निष्कर्ष

आतंकवाद के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। इस समस्या को जड़ से उखाड़ने के लिए एक निश्चित योजना बनाकर इसका समाधान खोजना होगा।


तो दोस्तों आपको यह Essay on Aatankwad in hindi पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

जीवनी पढ़ें अंग्रेजी भाषा में – Bollywoodbiofacts

3 thoughts on “1 best Essay on Aatankwad in hindi | आतंकवादः एक विकट समस्या पर निबंध”

Leave a Comment