1 Best मन के हारे हार है, मन के जीते जीत पर निबंध | Man Ke Hare Har Man Ke Jeete Jeet

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Man Ke Hare Har Man Ke Jeete Jeet in hindi पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है – Essay Writing in Hindi


मन के हारे हार है, मन के जीते जीत – Man Ke Hare Har Man Ke Jeete Jeet

उत्साह का महत्त्व और निराशा से हानियाँ

वही मनुष्य जीवन में सफल होता है जिसके विचार सद्गुणों वाले और उत्साह से भरे होते हैं। जो मन से हार जाते हैं या निराश होते हैं उनका शरीर उनका साथ छोड़ने लगता है। वे हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहते हैं। उनको कुछ करने की इच्छा नहीं रहती और जीवन के प्रति रुचि समाप्त हो जाती है। इसीलिए कहा गया है कि यदि शरीर हारता है तो उसका उपचार किया जा सकता है परंतु यदि मन के हारने पर निराशा घेर ले तो मनुष्य असफलताओं से घिरता जाता है।

परिस्थितियों में समन्वय

मन का गुण चिंतन और मनन करना है। मन ही मनुष्य को कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्य करने की शक्ति का विकास करके ही मनुष्य उन्नति के शिखर तक पहुँचता है। यही मन जब हार जाता है तो कार्य करने की इच्छा समाप्त हो जाती है। मनुष्य का मन बहुत चंचल है। वह एक स्थान पर बैठे-बैठे दूर-दूर तक की बातें सोच लेता है। यह चंचलता उसे सांसारिक सुखों की ओर खींचती है। मन के विचार ही युद्ध का कारण बनते हैं और मन के विचार से ही शांति की स्थापना की जा सकती है। यही कारण है कि सभी धर्म मन को अपने काबु में रखने की बात करते हैं।

Man Ke Hare Har Man Ke Jeete Jeet Nibandh का निष्कर्ष

जो व्यक्ति निराश होता है उससे प्रसन्नता और उत्साह बहुत दूर चले जाते हैं। ऐसा व्यक्ति अपना आत्मविश्वास खो देता है। यदि वह कोई काम नहीं कर पाता तो फिर से प्रयत्न करने के स्थान पर वह हार मान लेता है। किसी के भी जीवन में सभी कुछ उसकी इच्छाओं के अनुसार नहीं होता। व्यक्ति को बदलती परिस्थितियों के अनुकूल स्वयं को ढालना पड़ता है। असफलताएँ तो जीवन में आती ही रहती हैं। उनसे हार मान लेना उचित नहीं है। किसी भी परिस्थिति में मनुष्य को निराशा और हार को अपने पास नहीं आने देना चाहिए। मन में जीने का उत्साह सदा बनाए रखना चाहिए।


तो दोस्तों आपको यह Essay on Man Ke Hare Har Man Ke Jeete Jeet in hindi पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

जीवनी पढ़ें अंग्रेजी भाषा में – Bollywoodbiofacts

Leave a Comment