1 Best Essay on India in Hindi | मेरा देश भारत पर निबंध | Mera Desh Bharat Essay

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on India (Bharat) in Hindi (Mera Desh Essay) पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


10 Lines Essay on India in Hindi | Short Essay on Mera Desh Bharat

  1. हमारा देश भारत है या ऐश्वर्य और सौंदर्य का देश है।
  2. उत्तर में हिमालय इसकी सभी खतरों से रक्षा करता है और शेष तीनों दिशाओं में विशाल सागर फैला है।
  3. नदियां और पर्वत हमारे देश के प्राकृतिक सौंदर्य हैं।
  4. विदेशी लोग इसे सोने की चिड़िया कहते हैं।
  5. यहां संसार का सभी जलवायु पाई जाती है।
  6. यहां एकमात्र ऐसा देश है जहां संसार की सभी इस ऋतु में पाई जाती हैं वसंत, ग्रीष्म और वर्षा बारी-बारी से यहां भ्रमण करते हैं।
  7. हम लोग अपनी धरती पर हर प्रकार की फसल पैदा कर सकते हैं।
  8. हमारे देश के अनेक भागों में कोयला, लोहा, तांबा और सोने की खाने पाई जाती है।
  9. अब हम लोगों की अपनी सरकार अपना झंडा और अपनी आवाज है।
  10. हमें अपने देश पर गर्व है।

मेरा देश भारत Essay on Mera Desh Bharat | Essay on India in Hindi

भारत मेरा देश है। मुझे अपने देश पर गर्व है। यह मेरी जन्मभूमि है। इसका प्राचीन नाम आर्यावर्त था। इसके पूर्व निवासी आर्य कहलाते थे। प्रसिद्ध है कि ‘भारत’ का नाम ‘भरत’ के नाम पर पड़ा जो राजा दुष्यन्त और शकुन्तला का बेटा था। बालक भरत बचपन से ही निडर और शक्तिशाली था।

हमारा देश उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक फैला हुआ है। नगराज हिमालय भारत का रक्षक है। गंगा, यमुना, सतलुज आदि नदियाँ इसके पैरों में लोट रही हैं। कश्मीर, शिमला, मसूरी, नैनीताल इसके स्वर्ग तुल्य रमणीय स्थल हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहाँ पर सभी धर्मों के लोग सुखपूर्वक रहते हैं। हमारे देश का क्षेत्रफल 32 लाख 68 हज़ार 90 वर्ग किलोमीटर है। इसकी जनसंख्या लगभग 70 करोड़ है।

पहले भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। संपूर्ण विश्व भारत का लोहा मानता था। यहाँ की सभ्यता और संस्कृति का सर्वत्र बोलबाला था।

यह हमारा दुर्भाग्य है कि 300 वर्ष तक यहाँ विदेशियों का राज्य रहा। सोने की चिड़िया पिंजरे में बन्द कर दी गई। विदेशी यहाँ व्यापार करने आए और अपनी नीति –’लड़ाओ और राज्य करो’ के कारण यहाँ के शासक बन बैठे। भारत माँ के पुजारियों ने अपनी जान की आहुति देकर इसके पैरों की बेड़ियों को काट डाला। 15 अगस्त, 1947 को देश आजाद हुआ। महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाषचन्द्र बोस, भगत सिंह जैसे देश-भक्तों की कुर्बानी रंग लाई।

अंग्रेज भारत छोड़ते समय भारत का विभाजन कर गए। देश के एक टुकड़े का नाम पाकिस्तान रखा गया। बंटवारे से देश को बहुत क्षति हुई। भयानक नरसंहार हुआ। लाखों बच्चे अनाथ हो गए। भारत के सामने अनेक समस्याएँ खड़ी हो गईं। देश के नेताओं ने साहस और धीरज का परिचय दिया। पंचवर्षीय योजनाएँ बनाई गई। नए ढंग से खेती की गई। नए कल-कारखाने खोले गये। अब देश उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है।

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की 70 प्रतिशत जनता गाँवों में रहती है। अन्न उत्पादन में हम आत्मनिर्भर हो चुके हैं। औद्योगिक क्षेत्र मे तिगुनी वृद्धि हुई है। भारत चावल, चाय, कपास, सन, मसाले, चमड़ा, साइकिलें तथा सिले कपड़ों का निर्यात करता है। भारत की सातवीं पंचवर्षीय योजना से बेरोजगारी और गरीबी समाप्त होने की सब को आशा है।

भारत ऋषि- मुनियों का देश रहा है। यहाँ रामायण के रचयिता आदि कवि वाल्मीकि ने जन्म लिया। ‘रामचरित मानस’ के निर्माता संत तुलसीदास भी इसी धरती पर हुए। यह राम और कृष्ण की जन्मभूमि है। यहाँ महात्मा बुद्ध और गाँधी जी ने जन्म लेकर संसार को शान्ति का पाठ पढ़ाया। गुरुनानक और विवेकानंद जैसे महापुरुषों ने यहाँ जन्म लेकर इसका नाम उज्ज्वल किया। शिवाजी, महाराणा प्रताप और गुरु गोबिन्दसिंह जैसे वीर पुरुषों ने विदेशियों की नाक में दम करके भारत की शान को बनाए रखा। लक्ष्मीबाई, चांद बीबी और इस युग में इन्दिरा गाँधी जैसी नारियों ने इसका मस्तक संसार में ऊँचा कर दिया।

भारत संघ में 25 राज्य और 7 केंद्र शासित क्षेत्र हैं। हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। तिरंगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज’ है। वन्दे मातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत है। जन गण मन हमारा राष्ट्रीय गान है।

भारत की उन्नति हम सबकी उन्नति है। इसकी रक्षा सबकी रक्षा है। अतः हमें इसकी रक्षा आर उन्नातक लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सदा तैयार रहना चाहिए।


तो दोस्तों आपको यह Essay on India (Bharat) in Hindi (Mera Desh Essay) पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

जीवनी पढ़ें अंग्रेजी भाषा में – Bollywoodbiofacts

Leave a Comment