1 Best Essay on Tyohar ka Mahatva | त्योहारों का महत्त्व निबंध

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Tyohar ka Mahatva in hindi पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है – Essay Writing in Hindi


त्योहारों का महत्त्व – Essay on Tyohar ka Mahatva

त्योहारों का उदेश्य

पर्व और त्योहार मनुष्य के व्यस्त और नीरस जीवन में हर्ष और उल्लास के साथ ही नई चेतना का संचार करते हैं। समय-समय पर आने वाले ये त्योहार मनुष्य को आनंदपूर्वक जीवन के लिए प्रेरित करते हैं। इन त्योहारों और पर्वो का सीधा संबंध राष्ट्रीय सामाजिक और सांस्कृतिक एकता से है।

Tyohar ka Mahatva – महत्त्व

हर पर्व किसी-न-किसी सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक घटना को लेकर मनाया जाता है। इन त्योहारों और पर्वो का उद्देश्य प्रेम, एकता, भाईचारा, परोपकार, सेवा, बलिदान और सच्चाई जैसे आदर्शों का पालन करना है। भारत में त्योहारों के जितने विभिन्न रूप मनाए जाते हैं इतने संसार में और कहीं नहीं मनाए जाते। भारत के त्योहारों की शान ही निराली है। इनकी अपनी छटा है जिनके माध्यम से भारतीय संस्कृति मुखर हो उठती है। भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों को मुख्य रूप से तीन वर्गों में बाँटा जा सकता है- धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय त्योहार। भारत में रहने वाले हिंदू, मुसलमान, सिक्ख, ईसाई, जैन और बौद्ध सभी अपने-अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाते हैं।

प्रमुख त्योहार

हिंदू होली, दीवाली और दशहरा मनाते हैं तो मुसलमान भाई ईद मनाते हैं। सिक्ख गुरु पर्व मनाते हैं तो जैन महावीर जयंती और बौद्ध बुद्ध पूर्णिमा । इनके अतिरिक्त विभिन्न प्रांतों में हमारी सांस्कृतिक विरासत को दिखाने वाले त्योहार भी मनाए जाते हैं। इनमें बंगाल की दुर्गापूजा, दक्षिण भारत के पोंगल और ओणम, महाराष्ट्र का गणपति उत्सव, पंजाब की बैसाखी और उत्तर भारत के गंगा स्नान का विशेष महत्त्व है।

निष्कर्ष

राष्ट्रीय त्योहारों में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस तथा गांधी जयंती के नाम गिनाए जा सकते हैं। राष्ट्रीय एकता के सूचक शिक्षक दिवस, बाल दिवस और शहीद दिवस जैसे त्योहार भी मनाए जाते हैं। ये किसी धर्म, जाति और संप्रदाय के न होकर हमारी राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। सभी त्योहार एक दूसरे का आदर करना और मिल-जुलकर रहना सिखाते हैं और देश को एकता के सूत्र में बाँधते हैं।


तो दोस्तों आपको यह Essay on Tyohar ka Mahatva in hindi पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

जीवनी पढ़ें अंग्रेजी भाषा में – Bollywoodbiofacts

3 thoughts on “1 Best Essay on Tyohar ka Mahatva | त्योहारों का महत्त्व निबंध”

  1. You really make it appear so easy along with your presentation however I to find this
    topic to be actually something which I feel I would by no means understand.
    It seems too complicated and extremely extensive for me.
    I am looking forward for your next submit, I’ll attempt to get the
    hold of it! Escape rooms hub

    Reply

Leave a Comment