1 Best Essay on My Duty Towards My Country | देश के प्रति हमारा कर्तव्य पर निबंध

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on My Duty Towards My Country in Hindi | देश के प्रति हमारा कर्तव्य पर निबंध पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


Essay on My Duty Towards My Country in Hindi | देश के प्रति हमारा कर्तव्य पर निबंध

प्रस्तावना

कोई भी स्थान, प्रदेश या देश केवल भूमि, जल और वायु से नहीं बनता। किसी स्थान विशेष पर रहने वालों की राष्ट्रीयता की भावना देश का निर्माण करती है। देश का निर्माण उसके देशवासियों से होता है। देशवासियों के देश के प्रति कुछ कर्तव्य हैं जिन्हें पूरा करना हमारा राष्ट्रीय धर्म है। देश के सच्चे नागरिक ही देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। कर्तव्यों के प्रति जागरूक नागरिक देश को विकास की ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। हमारे पूर्वजों ने अपनी लगन और मेहनत से देश को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराया और आज हम स्वतंत्र हवा में साँस ले रहे हैं।

हमारा प्रयास एवं सहयोग

एक आदर्श नागरिक की भाँति यह हमारा कर्तव्य है कि हम देश के विकास, प्रगति, निर्माण और संपन्नता के प्रति सजग रहें। देश में अमन, चैन और सुख-शांति बनाए रखने में अपना योगदान दें। अपनी जिम्मेदारियों को समझकर तत्परता से उन्हें पूरा करने का प्रयत्न करना चाहिए। आज हमारा देश अनेक बाह्य और आंतरिक समस्याओं से जूझ रहा है। हमें इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए।

देश की बढ़ती हुई बेरोज़गारी को कम करने के लिए हमें स्वावलंबी बनना चाहिए। कृषि और लघु उद्योगों के द्वारा आत्मनिर्भर बनने का प्रयत्न करना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या के अनुपात से नौकरियाँ नहीं बढ़ रही हैं। अत: इनका विकल्प खोजा जाना आवश्यक है। देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण रहित रखने का उत्तरदायित्व भी हमारा है। घर का कूड़ा इधर-उधर न फेंकें। गलियों और सड़कों को साफ़-सुथरा बनाएँ। अपने वाहनों का प्रदूषण स्तर नियंत्रण में रखें। वृक्षारोपण के प्रति सजग रहें।

निष्कर्ष

देश के बहुसंख्यक अशिक्षित लोगों में शिक्षा का प्रचार करना प्रत्येक शिक्षित नागरिक का कर्तव्य है। अपने देश में अपनी इन जिम्मदारियों का पालन अगर देश का प्रत्येक नागरिक करता है तो दश आगे बढ़ता है। जिस देश में हमने जन्म लिया है, जो हमारा पोषक है, जहाँ हमें संपूर्ण जीवन बिताना है, उस देश के लिए इन कर्तव्यों का पालन तो हम कर ही सकते हैं।


यह Essay on My Duty Towards My Country in Hindi | देश के प्रति हमारा कर्तव्य पर निबंध पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

1 thought on “1 Best Essay on My Duty Towards My Country | देश के प्रति हमारा कर्तव्य पर निबंध”

Leave a Comment