1 Best Essay on Nature in Hindi | प्रकृति पर निबंध

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Essay on Nature in Hindi | प्रकृति पर निबंध पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


प्रकृति का सौंदर्य – Prakriti in Hindi | Essay on Nature in Hindi

प्रकृति का अर्थ – Prakriti ka Arth

प्रकृति एक व्यापक शब्द है। इससे न केवल हमारी वास्तविक प्रवृत्तियों एवं मौलिकताओं का बोध होता है अपितु भौतिक पर्यावरण का भी बोध होता है। सामान्यतया कहा जाता है कि शक्ति ज्ञान से प्राप्त होती है और ज्ञान प्रकृति से प्राप्त होता है। प्राचीन काल से ही प्रकृति मानव की सहचरी रही है। मानव इसी के सानिध्य में लगातार विकास करता रहा। किसी-न-किसी रूप में प्रकृति की उपासना भी की जाती है। हम भौतिक प्रकृति के सौंदर्य का अनुभव तभी कर पाते हैं जब हमारी आंतरिक प्रकृति चिंतनशील, परिष्कृत एवं परिमार्जित होती है।

प्रकृति की आवश्यकता

प्रकृति एवं मानव का संबंध अन्योन्याश्रित है। यदि मानव प्रकृति का संरक्षण करता है तो प्रकृति मानव का रण व पोषण करती है परंतु जब मानव अपने स्वार्थपूर्ति के लिए प्रकृति को हानि पहुँचाता है तो प्रकृति उग्र होती है। इसका परिणाम बाढ़, सूखा, सुनामी, भूकंप, ज्वालामुखी, विस्फोट, हिम-स्खलन के रूप में दिखाई पड़ता है। जीवन के अस्तित्व गतिमयता एवं प्रगति के लिए प्राकृतिक संसाधनों की आवश्यकता है। संसाधनों के अभाव में लक्ष्य प्राप्ति संभव नहीं है। हमारी पृथ्वी को रत्नगर्भा कहा जाता है। इसके नीचे खनिज पदार्थों का भंडार है। इनके समुचित उपयोग के कारण ही आज हम विकास की तरफ बढ़ रहे हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य के विविध रूप

प्रकृति का सौंदर्य सतत परिवर्तनशील है। देश के हर राज्य की अपनी भौगोलिक संरचना है। कहीं देवदार, चीड़ के ऊँचे-ऊँचे वृक्ष हैं तो कहीं नारियल व ताड के वृछ हैं: कहीं सघन वन हैं तो कही रेतीले मरुस्थल; कहीं हिममंडित पर्वत शिखर धवल मुकुट के सदृश जान पड़ते हैं तो कहीं गहरी घाटियाँ। प्रकृति का यह बहुरंगी नज़ारा सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। लता-पत्रादि से सजे वृक्ष, बहुवणा पुष्पों पर मधुरिम गान करते भौरे, रंग-बिरंगी तितलियाँ ये सब प्राकृतिक सौंदर्य के तत्त्व ही तो हैं। इसी तरह से प्रकृति के अनगिनत तत्त्व हैं जो किसी-न-किसी रूप में हमें स्वर्गिक आनंद की अनुभूति कराते हैं। प्रकृति के महत्त्व को दर्शाती निम्नलिखित पंक्तियाँ स्मरणीय है

कभी धूप-चाँदनी कभी बादल हवा
कभी बरखा गुलिस्तान होती है।
हैरतअंगेज नक्काशी कण-कण में भरी
कुदरत विश्व का प्राण होती है।


यह Essay on Nature in Hindi | प्रकृति पर निबंध पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

1 thought on “1 Best Essay on Nature in Hindi | प्रकृति पर निबंध”

Leave a Comment