1 Best Essay on Shiksha ke Aadhunik Madhyam | शिक्षा के आधुनिक माध्यम

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Shiksha ke Aadhunik Madhyam – शिक्षा के आधुनिक माध्यम पर 1 निबंध लिखे है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Essay को अपने Exams या परीक्षा में लिख सकते हैं

क्या आप खुद से अच्छा निबंध लिखना चाहते है या अच्छा निबंध पढ़ना चाहते है तो – Essay Writing in Hindi


शिक्षा के आधुनिक माध्यम – Shiksha ke Aadhunik Madhyam

शिक्षा के आधुनिक माध्यम

आधुनिक भारत में शिक्षा के कई नए माध्यम अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। आज के विद्यार्थी किसी विषय के अध्ययन के लिए मात्र पुस्तकों के सहारे नहीं रहते। प्रिंट मीडिया के साथ-साथ वे इलेक्ट्रॉनिक साधनों का भी उपयोग करते हैं। कंप्यूटर, टेलीविज़न, रेडियो, मोबाइल आदि ऐसे ही माध्यम हैं। इन नए साधनों के पहले एक समय ऐसा था जब कुछ गिनी-चुनी पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएँ ही शिक्षा ज्ञान-प्राप्ति का साधन हुआ करती थीं। शिक्षण साधनों का भी अभाव था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत ने इस दिशा में बहुत प्रयास किया।

विविध माध्यमों के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव

किसी भी समस्या का समाधान करने या फिर कुछ नया करने के लिए साधनों का निर्माण किया जाता है परंतु इनसे अपेक्षित लाभ तभी मिल पाता है जब इसका उपयोग रचनात्मक तरीके से हो। ऐसा न होने से इनका विपरीत प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के लिए टेलीविज़न के कई चैनल ऐसे हैं जो शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित करते हैं, इंटरनेट के अलग-अलग साइट्स पर सूचनाप्रद एवं अध्ययन सामग्री का असीमित भंडार उपलब्ध होता है। यहाँ से बहुत कुछ पढ़ा एवं सीखा जा सकता है।

समाचार पत्रों में प्रतिदिन कोई-न-कोई कहानी या प्रेरक प्रसंग प्रकाशित होते रहते हैं। योग्य, प्रतिभाशाली लोगों के साक्षात्कार भी प्रकाशित होते रहते हैं। ये सभी सीखने के माध्यम होते हैं। आजकल सभी के पास मोबाइल फोन हैं। गूगल प्ले पर कई ऐसे ऐप हैं जो अलग-अलग विषयों से संबंधित जानकारियाँ उपलब्ध कराते हैं। दृष्य एवं श्रव्य माध्यम होने के कारण ये माध्यम भी अधिक प्रभावी होते हैं। सम्मेलन एव गोष्ठी के माध्यम से भी अदयतन जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।

निष्कर्ष

शिक्षा प्राप्ति के आधुनिक माध्यमों से लाभ के साथ-साथ हानिया भी हैं। उदाहरण के लिए विगत कुछ वर्षों से विद्यार्थी उपस्थित रहते हैं। उन्हें लगता है कि इंटरनेट के माध्यम से वे सब सीख लेंगे परंतु ऐसा नहीं होता। इंटरनेट पर ऐसी भी सूचनाएं होती है जो कि भ्रामक एवं गलत होती हैं। एक अन्य समस्या यह भी होती है कि इंटरनेट पर उपलब्ध अधिकांश सामग्री या तो अप्रमाणिक या फिर इतनी संक्षिप्त होती है कि उसके आधार पर अपेछित जानकारी सुलभ नहीं हो पाती। इस समस्या के समाधान के लिए प्रमाणित साइट्स का ही उपयोग करना चहिए।


तो दोस्तों आपको यह Shiksha ke Aadhunik Madhyam – शिक्षा के आधुनिक माध्यम पर यह निबंध कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

हमारे Instagram के पेज को फॉलो करें – Hindifacts

Leave a Comment