Easy Learn Kriya Visheshan क्रियाविशेषण – Paribhasha, Bhed | Adverb in Hindi in 2023

हैल्लो दोस्तों कैसे है आप सब आपका बहुत स्वागत है इस ब्लॉग पर। हमने इस आर्टिकल में Kriya Visheshan (क्रियाविशेषण) Adverb in Hindi डिटेल में पढ़ाया है जो कक्षा 5 से लेकर Higher Level के बच्चो के लिए लाभदायी होगा। आप इस ब्लॉग पर लिखे गए Kriya Visheshan (क्रियाविशेषण) Adverb in Hindi को अपने Exams या परीक्षा में इस्तेमाल कर सकते हैं


Adverb-in-Hindi

यहा ‘भीतर’ ‘तेज’ और ‘कछ’ शब्द क्रिया की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये पद क्रिया क्रियाविशेषण हैं।

Contents

क्रियाविशेषण की परिभाषा – Kriya Visheshan Kise Kahate Hain

जो शब्द क्रिया की विशेषता बताएँ, उन्हें क्रियाविशेषण कहते हैं।

क्रियाविशेषण के भेद – Kriya Visheshan Ke Bhed

  1. स्थानवाचक (Adverb of Place)
  2. कालवाचक (Adverb of Time)
  3. रीतिवाचक (Adverb of Manner)
  4. परिमाणवाचक (Adverb of Quantity)

स्थानवाचक क्रियाविशेषण – Adverb in Hindi

जो शब्द क्रिया की स्थान – सम्बन्धी विशेषता बताएँ, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।

जैसे – वह यहाँ रहता है। रमेश भीतर चला गया।
‘यहाँ’ और ‘भीतर’ शब्द स्थान की विशेषता बता रहे हैं। अत: ये दोनों शब्द स्थानवाचक क्रियाविशेषण हैं।

कालवाचक क्रियाविशेषण – Adverb in Hindi

क्रिया की काल – संबंधी विशेषता बताने वाले पद को कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।

जैसे– वह अभी पढ़ रहा है। सीता कल जाएगी।
यहाँ ‘अभी’ और ‘कल’ शब्द समय की विशेषता बता रहे हैं।

रीतिवाचक क्रियाविशेषण

जो शब्द क्रिया की रीति या ढंग बताते है, उन्हें रीतिवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।

जैसे – वह धीरे-धीरे चलता है। सुरेश जल्दी-जल्दी पढ़ता है।
यहाँ धीरे-धीरे’ और ‘जल्दी-जल्दी’ क्रिया के होने अथवा करने की रीति बता रहे हैं। अत: ये रीतिवाचक क्रियाविशेषण हैं।

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

जो शब्द क्रिया का परिमाण प्रगट करें, उन्हें परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।

जैसे – सुरेश कम बोलता है। महेश अधिक खाता है।
‘कम’ और ‘अधिक’ शब्द क्रिया का परिमाण (नापतोल) बताते हैं। अतः ये परिमाण वाचक क्रिया विशेषण हैं।


तो दोस्तों आपको यह Kriya Visheshan (क्रियाविशेषण) Adverb in Hindi पर यह article कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस निबंध में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।

2 thoughts on “Easy Learn Kriya Visheshan क्रियाविशेषण – Paribhasha, Bhed | Adverb in Hindi in 2023”

Leave a Comment