Contents
फुटबाल का इतिहास – History of Football
फुटबाल (Football Rules in Hindi) हमारे देश में सबसे ज्यादा बंगाल में खेला जाने वाला खेल है। अनेक छोटे-बड़े क्लब आज फुटबाल और फुटबाल खिलाडियों को व्यावसायिक रूप और धन प्रदान कर रहे हैं। इंग्लैंड, फ्रांस, ब्राज़ील, जर्मनी, जापान जैसे विकसित देशों में फुटबाल बहुत ज्यादा लोकप्रिय है।
Football Rules in Hindi – फुटबाल खेल के नियम
फुटबाल का मैदान
फुटबाल खेलने के लिए एक आयताकार मैदान की आवश्यकता होती है। इसकी लम्बाई 100 गज़ से कम और 130 गज़ से अधिक न हो। चौड़ाई 50 गज से कम और 100 गज़ से अधिक नहीं होगी। अन्तर्राष्ट्रीय मैंचों में मैदान की लम्बाई 110 गज़ से 130 गज़ तथा चौड़ाई 70 से 80 गज़ तक होनी चाहिए। मैदान के चारों कोनों पर 5 फुट ऊंचे खम्भे पर झण्डे लगाए जाते है। यह केन्द्रीय रेखा से कम-से-कम एक गज की दूरी पर होना चाहिए। मैदान के बीचों बीच दस गज अर्द्धव्यास का वृत्त बनाया जाएगा।
Complete Guide on Hockey Game in Hindi | हॉकी खेल के नियम in 2022
Complete Guide on Kabaddi Game in Hindi | कबड्डी खेल के नियम in 2022
कॉर्नर क्षेत्र
प्रत्येक कॉर्नर फ्लेग से खेल-क्षेत्र के अन्दर एक गज के अर्द्धव्यास का चौथाई अर्द्धवृत्त बनाया जाएगा।
गोल क्षेत्र
खेल के मैदान के दोनों सिरों पर दो रेखाएं खींची जाएंगी जो गोल-रेखा पर लम्बी होंगी। ये मैदान में 6 गज़ दूरी तक फैली रहेगी और गोल-रेखा के समानान्तर एक रेखा से मिला दी जाएगी। इन रेखाओं तथा गोल रेखाओं द्वारा घिरे मध्य क्षेत्र को गोल-क्षेत्र कहा जाता है।
पेनल्टी क्षेत्र
खेल के मैदान में दोनो सिरों पर गोल पोस्ट से 18 गज़ की दूरी पर गोल रेखा के समकोण पर दो रेखाएं खींची जाएगी। ये मैदान में 18 गज़ की दूरी तक फैली होंगी। इन्हें गोल-रेखाओं से घिरे क्षेत्र को पेनल्टी क्षेत्र कहा जाता है।
गोल
गोल-रेखा के मध्य में से 8 गज़ या 24 फुट की दरी पर पोल गाड़े जाएगें। इनके सिरे पर एक क्रांस बार लगाकर मिलाया जाएगा जिसका निचला सिरा भूमि से 8 फुट ऊंचा होगा तथा गोल पोस्टों व क्रॉस-बार की चौड़ाई और गहराई 5 इंच से अधिक नहीं होगा।
खेल का सामान और पोशाक गेंद
गेंद
गोल आकार की व चमड़े की बनी होती है। इसकी परिधि 27 इंच से 28 इंच तक होती है। इसका वजन 14 से 16 औंस तक होता है। यह अच्छी तरह हवा भरी व फीतों से कसी होनी चाहिए। रैफरी की बिना आज्ञा के गेंद विशेष परिस्थिति में बदली नहीं जा सकती है।
पोशाक
खिलाड़ी प्रायः निकर, कमीज या जर्सी पहन सकते है। घुटनों तक मोजे और फुटबाल बूट पहनते हैं। गोल कीपर की वर्दी अन्य खिलाड़ियों से थोड़ी अलग होती है।
खिलाड़ियों की संख्या
फुटबाल का मैच दो टीमों के बीच होता होता है। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी नियमित और 5-5 अतिरिक्त खिलाड़ी होते हैं। एक मैच में दो से अधिक खिलाड़ी बदले नहीं जा सकते हैं ना ही बदले खिलाड़ी पुनः खेल में भाग ले सकते है।
निर्णायक
एक रैफरी, दो लाइन-मैन होते हैं। रैफरी खेल को नियमानुसार चलाता है। लाइन-मैन उसकी सहायता करते हैं। रैफरी का निर्णय अन्तिम होता है।
खेल की अवधि
मैचों के दौरान खेल की अवधि 45-45 मिनट होती है। जिसमें 5 मिनट का मध्यावकाश होता है। खेल का आरम्भ रैफरी सिक्का उछालकर साइड चुनने और पहले किक मारकर खेल प्रारम्भ करने से करते है। टॉस जीतने वाली टीम को साइड चुनने का या किक लगाकर खेल शुरू करने की छूट होती है।
गेंद खेल से बाहर होने की स्थिति में
- यदि गेंद भूमि पर या हवा में गोल रेखा से या स्पर्श रेखा से पूरी तरह पार हो जाये।
- जब रैफरी खेल रोक दे।
गोल
जब गेंद नियमानुसार गोल पोस्टों के बीच क्रॉस बार के नीचे से गोल-रेखा पार चली जाये तो गोल माना जाता है। जो टीम सबसे ज्यादा गोल करती है वही टीम विजयी मानी जायेगी। परन्तु यदि कोई टीम गोल नहीं कर पाती है या बराबर गोल करती है तब खेल बराबर होगा। लीगल विधि से खेले जा रहे टूर्नामेंट में दोनो टीमों को 1-1 अंक दिया जायेगा।
ऑफ साइड
कोई भी खिलाड़ी अपने मध्य भाग में ऑफ साइड नहीं होते है। ऑफ साइड उस समय होता है जब वह विरोधी टीम के मध्य भाग में ही व उसके पीछे दो विरोधी खिलाड़ी न हों।
- उसकी अपेक्षा दो विरोधी खिलाड़ी अपनी गोल रेखा के निकट न हों।
- वह मैदान के अपने अर्द्धक्षेत्र में न हो।
- गेंद अन्तिम बार विरोधी को न लगी हो या उसके द्वारा न खेली गई हो।
- उसे गोल किक, कॉर्नर किक, थ्रो-इन द्वारा गेंद सीधी न मिली हो या रैफरी ने न फेंका हो।
- इस नियम का उल्लंघन होने की स्थिति में विरोधी खिलाड़ी उसी स्थान से फ्री किक लेगा।
- फ्री किक भी दो प्रकार होती है- प्रत्यक्ष फ्री किक और अप्रत्यक्ष फ्री किक। प्रत्यक्ष फ्री किक वह होती हैं जहां से सीधा गोल नहीं किया जा सकता, जब तक गेंद किसी अन्य खिलाड़ी से छु न जायें।
- जब कोई खिलाड़ी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किक लगाता है तो अन्य खिलाड़ी गेंद से कम से कम दस गज़ की दूरी पर होंगे। वे अपनी परिधि पर और पेनल्टी क्षेत्र को पार करते ही गेंद फौरन खेलेंगे। यदि गेंद पेनल्टी क्षेत्र से परे सीधे खेल में किक नहीं लगाई तो किक पुनः लगाई जायेगी।
- फ्री किक लगाने वाला खिलाड़ी गेंद को दूसरी बार उस समय तक नहीं छू सकता है जब तक अन्य खिलाड़ी गेंद को न छू लें।
पेनल्टी किक
पेनल्टी-किक, पेनल्टी निशान से लगाई जायेगी। पेनल्टी-किक लगाते समय किक मारने वाला तथा गोलरक्षक ही पेनल्टी क्षेत्र में होंगे बाकी के खिलाड़ी पेनल्टी क्षेत्र से बाहर और पेनल्टी के निशान से कम से कम 10 गज़ की दूरी पर होंगे। गेंद को किक लगाने तक गोल-रक्षक गोल-रेखा पर स्थिर खड़ा रहेगा। किक लगाने वाला गेंद को छू नहीं सकता है जब तक कि उसे गोलकीपर छू नहीं लेता।
इस नियम के उल्लंघन पर
- यदि विरोधी टीम द्वारा उल्लंघन होने पर गोल न हुआ तो किक दूसरी बार ली जायेगी।
- यदि आक्रामक टीम द्वारा उल्लंघन होता है तो गोल हो जाने पर भी दोबारा किक ली जायेगी।
- यदि पेनल्टी-किक लेने वाले खिलाड़ी से उल्लंघन होता है तो विरोधी खिलाड़ी उल्लंघन वाले स्थान से अप्रत्यक्ष फ्री-किक लगायेगा।
फुटबाल का मैदान
थ्रो इन
जो गेंद भूमि में या हवा में पार्श्व रेखाओं से बाहर चली जाती है तो विरोधी टीम का एक खिलाड़ी उस स्थान से जहां से गेंद पार हुई होती है खड़ा होकर गेंद मैदान की ओर फेंकता है।
गेंद अन्दर फेंकने वाला खिलाड़ी मैदान की ओर मुंह करके दोनों पांवों का कोई भाग, स्पर्श-रेखा, स्पर्श-रेखा से बाहर ज़मीन पर रखकर खड़ा हो जाता है। वह हाथों में गेंद पकड़कर सिर के ऊपर से घुमाकर अन्दर मैदान में फेंकेगा। वह खिलाड़ी खद उस गेंद को समय तक नहीं छुएगा जब तक कोई अन्य खिलाड़ी उसे नहीं छू ले।
- यदि थ्रो-इन उचित तरीके से सम्पन्न न हुआ हो तो विरोधी टीम का खिलाड़ी दोबारा थ्रो-इन करेगा।
- यदि थ्रो-इन करने वाला खिलाड़ी गेंद को किसी अन्य खिलाड़ी द्वारा छूने से पहले खुद छू ले तो विरोधी टीम को एक अप्रत्यक्ष फ्री किक लगाने को मिलेगी।
गोल किक
किसी आक्रामक टीम के खिलाडी को गोल-क्षेत्र से बाहर से किक मिलती है। यदि गेंद गोल-क्षेत्र से बाहर नहीं निकलती है और सीधे खेल के मैदान में नहीं पहुँच जाती है तो किक दोबारा लगाई जायेगी। किक मारने वाला खिलाड़ी गेंद को नहीं छू सकता जब उसे किसी अन्य खिलाड़ी द्वारा नहीं छू लिया जाएं।
यदि किक लगाने वाला खिलाड़ी गेंद को किसी अन्य खिलाड़ी के छूने से पहले छू ले तो विपक्षी टीम को एक अप्रत्यक्ष किक उल्लंघनवाले स्थान से दी जायेगी।
कॉर्नर किक
जब रक्षक टीम के किसी खिलाड़ी द्वारा खेले जाने पर गेंद भूमि पर या हवा से गेंद खेल-रेखा पार कर जाये तो आक्रामक टीम के खिलाड़ी द्वारा निकटतम कॉर्नर फ्लैग के चौथाई वृत्त के भीतर से गेंद को किक लगाई जाएगी। ऐसी किक से अप्रत्यक्ष गोल भी हो सकता है।जब तक कॉर्नर किक नहीं ले ली जाएं, विरोधी टीम के खिलाड़ी दस गज दूर रहेंगे। किक मारने वाला खिलाड़ी भी उस समय तक गेंद को नहीं छू सकता जब तक किसी अन्य खिलाड़ी द्वारा गेंद को न छू लिया जाये।इस नियम के उल्लंघन पर विरोधी टीम को उल्लंघनवाले स्थान से अप्रत्यक्ष फ्री-किक दी जायेगी।
फाउल
यदि कोई भी खिलाड़ी निम्नलिखित अवज्ञा या अपराध जान-बूझकर करता है। तो विरोधी दल को अवज्ञा या अपराध करनेवाले स्थान से अप्रत्यक्ष फ्री-किक दी जायेगी।
- जब रैफरी खेल रोक दे।
- विरोधी खिलाड़ी को किक मारे या किक मारने की कोशिश करें।
- विरोधी खिलाड़ी पर कूदे या उसे धक्का मारे।
- विरोधी खिलाड़ी पर भयंकर आक्रमण करे।
- विरोधी खिलाड़ी पर पीछे से आक्रमण करे।
- विरोधी खिलाड़ी को पकड़े या वस्त्र खींचे।
- विरोधी खिलाड़ी पर चोट मारने की कोशिश करे या चोट करे।
- विरोधी खिलाड़ी के रास्ते में बाधा बने याग टांगो से उसे गिरा दे या गिराने का प्रयास करे।
- विरोधी टीम के खिलाड़ी को हाथ या भुजा के किसी भी भाग से धक्का दें।
- गेंद को हाथ से पकड़े। यदि रक्षक टीम का कोई भी खिलाड़ी इन अपराधो में से कोई भी अपराध पेनल्टी क्षेत्र में करता है तो विरोधी टीम को अप्रत्यक्ष फ्री किक दी जाएगी।
- जो खिलाड़ी निम्नलिखित अपराधों में से कोई एक अपराध करता है तो विरोधी टीम को अपराध वाले स्थान से एक अप्रत्यक्ष फ्री किक दी जाएगी।
- गेंद को खतरनाक ढंग से खेलता हो।
- जब गेंद कुछ दूर हो तो खिलाड़ी को धक्का मारे।
- गेंद खेलते समय विरोधी खिलाड़ी को जान-बूझकर रोकना।
- गोल-रक्षक के रूप में गेंद का टप्पे खाए बिना चार कदम आगे को जाना।
- गोल-रक्षक का खेल में चालाकी करना, समय नष्ट करना अथवा अनुचित साधन अपनाना।
- खिलाड़ी को चेतावनी दी जाएगी और विरोधी टीम को फ्री-किक दी जाएगी।
जब कोई खिलाड़ी
- खेल के नियमों का लगातार उल्लंघन करे।
- दुर्व्यवहार करे।
- शब्दों या शारीरिक रूप से रैफरी के दिए गए निर्णय को न माने।
- खिलाड़ी को खेल से बाहर निकाल दिया जाएगा।
- वह गाली गलौज करे या लगातार फाउल करे।
- चेतावनी मिलने पर भी दुर्व्यवहार करे।
- वह गम्भीर फाउल करे, दुर्व्यवहार करे तो रैफरी उस खिलाड़ी को पूरे समय या जब तक चाहे तब तक के लिए निकाल सकता है।
तो दोस्तों आपको यह Complete Guide on Football Rules in Hindi | फुटबाल खेल के नियम पर यह आर्टिकल कैसा लगा। कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको इस आर्टिकल में कोई गलती नजर आये या आप कुछ सलाह देना चाहे तो कमेंट करके बता सकते है।
अंग्रेजी भाषा में जीवनी पढ़ें – Bollywoodbiofacts